अमेठी: जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई BJP कार्यकर्ताओं की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री सुधांशू शुक्ल ने किया। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जनपद के प्रभारी संजय राय ने सम्बोधित किया व आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनायी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री संजय …

अमेठी। बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री सुधांशू शुक्ल ने किया। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जनपद के प्रभारी संजय राय ने सम्बोधित किया व आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनायी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि बीजेपी यूपी में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगी जिसकी शुरुआत अमित शाह 29 अक्टूबर को लखनऊ में करेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में हम सबको जुट जाना होगा और अमेठी में सर्वाधिक सदस्यता करके इतिहास बनाकर फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार जिले की सभी सीटों पर कमल खिलाना होगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि 30 व 31 अक्टूबर 1,2,3 नवम्बर को जनप्रतिनिधियों पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व बूथों पर जाकर सदस्यता की जाएगी संगठन ने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ल को जिला सदस्यता प्रमुख व विधानसभा स्तर पर सदस्यता प्रमुख बनाया है। हम सभी को  इस अभियान में जुटकर सफल बनाना होगा।

संबंधित समाचार