अयोध्या: दोस्तों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बुधवार की रात 24 वर्षीय युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना स्थल का एसएसपी शैलेश पांडेय ने दौरा कर …

अयोध्या। बुधवार की रात 24 वर्षीय युवक की उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना स्थल का एसएसपी शैलेश पांडेय ने दौरा कर थाना प्रभारी से आरोपियों को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के थमथुआ गांव के पूरे बजनूं गांव निवासी सूरज उर्फ पुत्तन पुत्र राम तौल लकड़ी की ठेकेददारी करता था। गांव के ही उसके दोस्त शिवम, ओंकार, आदर्श सिंह, मनीष सिंह व अन्नू का एक-दो दिन पूर्व मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि घटना की रात लगभग 9  बजे उक्त  लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर उससे बातचीत की तथा उसे लेकर अपने साथ चले गए।

अगले दिन पुत्तन का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क के किनारे पड़ी मिली शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई पड़ रहे थे। गुरुवार सुबह किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।  युवक की हत्या की सूचना गांव में पहुंचते ही मृतक के स्वजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए।

मृतक के पिता रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने ओंकार निवासी बवां, शिवम  निवासी पुरे बजनू धमथुवा, आदर्श सिंह, मनीष सिंह उर्फ रवि सिंह, अनुराग निवासीगण बवां के विरुद्ध हत्या व एसएसटी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

संबंधित समाचार