लखनऊ: सामाजिक सम्मेलन में योगी ने लिया भाग, सीएम ने कही यह खास बात…
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा का जमीनी स्तर पर चलने वाला प्रयास जारी है। विधानसभा चुनाव 2022 को बेहद गंभीरता से लेते हुए योगी भाजपा की हर कमजोर कड़ी को मजबूत करने में लगे हैं। इसपर सीएम योगी लखनऊ में गुरुवार को तीन सामाजिक …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा का जमीनी स्तर पर चलने वाला प्रयास जारी है। विधानसभा चुनाव 2022 को बेहद गंभीरता से लेते हुए योगी भाजपा की हर कमजोर कड़ी को मजबूत करने में लगे हैं। इसपर सीएम योगी लखनऊ में गुरुवार को तीन सामाजिक सम्मेलन में भाग ले लिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान के हॉल में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों के पास कोई सोच नहीं थी। अगर कहीं सोच भी लिया तो उसे धरातल पर उतारने की फुरसत नहीं थी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ही 12 बजे सो कर उठेगा तो ऐसे में आप उनसे उम्मीद ही क्या कर सकते की वो आपके हित के बारे में क्या सोच पाएगा, जब उसके पास जनता और समाज की जानकारी ही नहीं है।
