मुरादाबाद : बेसिक शिक्षा के वित्त लेखाधिकारी व बीएसए से जिलाधिकारी ने मांगी रिपोर्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनके कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी से शिक्षकों की समस्याओं पर रिपोर्ट तलब की है। दोनों को पत्र लिखकर जिलाधिकारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को ज्ञापन दिया था। इसमें शिक्षकों का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनके कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी से शिक्षकों की समस्याओं पर रिपोर्ट तलब की है।
दोनों को पत्र लिखकर जिलाधिकारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को ज्ञापन दिया था। इसमें शिक्षकों का वेतन समय से न देने, बकाए एरियर के लिए बार बार दौड़ाने व बेवजह परेशान करने, शिक्षकों के जीपीएफ खाते से पहले की तरह ऋण स्वीकृत करने का सरलीकरण करने आदि नौ बिंदु गिनाए थे।
जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर समस्या का निस्तारण करते हुए दोनों अधिकारियों को अतिशीघ्र जवाब देने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा का कहना है कि शिक्षकों की समस्या निस्तारित करने की बजाय अधिकारी और कार्यालय के कर्मचारी बेवजह परेशान करते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी से शिकायत कर नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया था। शिक्षकों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो इन अधिकारियों के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
