अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी व शिक्षक संगठन ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में पुरानी पेंशन बहाली व 21सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को शिक्षक व कर्मचारी तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में जुटे। इसके बाद सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले यहां जुटे कर्मचारियों ने हुंकार भरी। इस दौरान कहा कि …

अयोध्या। जिले में पुरानी पेंशन बहाली व 21सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को शिक्षक व कर्मचारी तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में जुटे। इसके बाद सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले यहां जुटे कर्मचारियों ने हुंकार भरी।

इस दौरान कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो लखनऊ के ईको गार्डेन में 30 नवंबर को महारैली आयोजित कर विरोध जताया जाएगा। मंच के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर अक्टूबर 2018 व फरवरी 2019 में प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षकों ने आंदोलन कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने अक्टूबर 2018 में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर एक समिति का गठन किया था, लेकिन दो से अधिक वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने पुरानी पेंशन नहीं बहाल की।

जिससे शिक्षकों व कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि फिर एक बार शिक्षक व कर्मचारियों के प्रदर्शन से सरकार ने पुन: उस कमेटी को रिपोर्ट सौंपने को कहा है, लेकिन अब हम सब स्पष्ट आदेश चाहते हैं। अन्यथा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर एक बार फिर 30 नवंबर को ईको गार्डेन में पुन: विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।

जिला संयोजक अरविंद सिंह ने कहा कि केंद्र सराकर कि ओर से अनुमन्य सभी भत्तों को तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारियों को प्रदान करें। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद हो, सभी बेसिक शिक्षकों को ग्रेड वेतन 4600 व 4800 में पदोन्नति पर न्यूनतम वेतन 17 हजार 140 व 18 हजार 150 दिया जाए। उन्होंने कहा कि रसोइयां व आंगनबाड़ी सहायिका को 10 हजार रुपए व कार्यकत्री को 15000 रुपयों का मानदेय प्रदान किया जाए।

संबंधित समाचार