रायबरेलीः टूटी पुलिया व संपर्क मार्ग पर पेड़ गिरने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शिवगढ़-रीवा संपर्क मार्ग की बदावर पुलिया टूटी हुई है तो साथ ही दरियावगंज-शिवगढ़ संपर्क मार्ग पर पीपल के पेड़ गिरने से भी आवागमन बाधित रहता है। इसे लेकर ऐमापुर में ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को ऐमापुर में भारी संख्या में ग्रामीण दोनों समस्याओं को लेकर सड़क पर एकत्र होकर विरोध …

रायबरेली। शिवगढ़-रीवा संपर्क मार्ग की बदावर पुलिया टूटी हुई है तो साथ ही दरियावगंज-शिवगढ़ संपर्क मार्ग पर पीपल के पेड़ गिरने से भी आवागमन बाधित रहता है। इसे लेकर ऐमापुर में ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को ऐमापुर में भारी संख्या में ग्रामीण दोनों समस्याओं को लेकर सड़क पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

विरोध प्रदर्शन कर रहे  ग्रामीणों का कहना था कि कई महीनों से शिवगढ़-रीवा संपर्क मार्ग की बदावर पुलिया टूटी है। आवागमन बाधित है। इस रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है लेकिन कई बार संबंधित अधिकारियों के शिकायत करने के बावजूद भी अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं हुआ तो वहीं लोगों का यह भी कहना था कि संपर्क मार्ग दरियावगंज शिवगढ़ मार्ग पर कई महीनों से पीपल का पेड़ गिरा पड़ा हुआ है।जिस कारण आवागमन बाधित है।

इसके चलते लोगों को शिवगढ़ व दरियावगंज जाने के लिए कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर रमेश सिंह, राजेश सिंह, जगजीवन, मनीराम, बुधई, रामनरेश, समर बहादुर सिंह का कहना है कि यदि जल्द पुलिया का निर्माण हुआ और पेड़ रास्ते से नहीं हटाया गया तो ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन होगा।

संबंधित समाचार