बाराबंकी: पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लूटे गये मोबाइल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के सुबेहा प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दो शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक मोटर साइकिल और चोरी के आठ मल्टीमीडिया सेट बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके दोनों चोरों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना …

बाराबंकी। जिले के सुबेहा प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दो शातिर चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक मोटर साइकिल और चोरी के आठ मल्टीमीडिया सेट बरामद किये। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके दोनों चोरों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने पदुमपुर चौपला मार्ग पर स्थित नहर की पुलिया के पास से इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय चंदेल निवासी आशिक अली पुत्र हासिम अली व कस्बा सुबेहा के निवासी मोहसिन पुत्र मुईन अली को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने इन लोगों के पास से ग्रामीणों से छीने गये आठ मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किये व एक बाइक भी बरामद की। पकड़े गये चोरों के बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जो बाइक इन लोगों के पास मिली है उसी बाइक के सहारे यह लोग राह चलते ग्रामीणों के मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे।

सात जुआंरी गिरफ्तार

कोठी थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर जुआ खेल रहे सात लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से ताष की गड्डी और 5200 रुपये नकद बरामद किये। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही षुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोठी थाना प्रभारी मुन्ना कुमार को गुरुवार दोपहर मुखबिर ने सूचना दी कि मदारपुर बहादुर सिंह गांव के सामने बाग में कई लोग जुआ खेल रहे हैं।

इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने दल बल के साथ छापा मार करके थाना लोनीकटरा के ग्राम जौरास निवासी राजेश वर्मा पुत्र श्यामलाल, थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी लवकेश वर्मा पुत्र लच्छाराम इसी गांव के शैलेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र शत्रोहन लाल गांव के ही आनन्द प्रकाश गौतम पुत्र चौहान गौतम, संतशरण वर्मा पुत्र पन्नालाल, लवकुश मिश्रा पुत्र कौशल किशोर व ग्राम अकबरपुर निवासी रामशरण पासी पुत्र बाबूलाल को जुआं खेलते गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने मौके पर एक ताश की गड्डी और 5200 रुपये नकद बरामद किये।

संबंधित समाचार