मिर्जापुर: प्रिंसिपल का दिखा तालिबानी रूप, स्कूल की पहली मंजिल से बच्चे को उल्टा लटकाया
मिर्जापुर। जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को इस कदर गुस्सा आया कि उसके कक्षा चार में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र को पहली मंजिल के बारजे से उल्टा लटका दिया। प्रिंसिपल की इस हरकत से स्कूल के अन्य छात्र सहम गए। छात्र को उल्टा लटकाते फोटो सोशल मीडिया पर …
मिर्जापुर। जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को इस कदर गुस्सा आया कि उसके कक्षा चार में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र को पहली मंजिल के बारजे से उल्टा लटका दिया। प्रिंसिपल की इस हरकत से स्कूल के अन्य छात्र सहम गए। छात्र को उल्टा लटकाते फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मामले में प्रिंसिपल का कहना है कि बच्चा पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा था, इसलिए उसे तरह का दंड दिया।
बता दें कि मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के डीह गांव में स्थित सद्भावना स्कूल का है। जहां गांव के लोगों में प्रिंसिपल की इस हरकत को लेकर काफी गुस्सा है। लोगों ने इस प्रकार के दंड दिए जाने की कड़ी निंदा की और कहा कि अगर बालक की चंचलता से उसका पैर छूट जाता तो सिर के बल गिरने से उसके साथ अनहोनी भी हो सकती थी।
वहीं कुछ लोग इस मामले को विद्यालय भी पहुंचे, लेकिन तब तक विद्यालय का गेट पर ताला बंद हो चुका था। सद्भावना स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधक मनोज विश्वकर्मा से जब इस पूरे मामले को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि बच्चा पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा था। इससे उस पर गुस्सा आ गया। फोटो वायरल होने के बाद माना कि यह उनकी गलती है। इस प्रकार दंड नहीं देना चाहिए था।
