मेधावी छात्रों को अखिलेश यादव ने वितरित किया लैपटॉप, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आज हम बच्चों को इसलिए लैपटॉप दे रहे हैं कि हम भाजपा को याद दिलाना चाहते है, उन्होंने लैपटॉप देने का वादा पूरा नहीं किया। हम विश्वास दिलाते हैं कि जब सपा सरकार आएगी फिर से लैपटॉप देंगे। अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ सदर विधानसभा …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आज हम बच्चों को इसलिए लैपटॉप दे रहे हैं कि हम भाजपा को याद दिलाना चाहते है, उन्होंने लैपटॉप देने का वादा पूरा नहीं किया। हम विश्वास दिलाते हैं कि जब सपा सरकार आएगी फिर से लैपटॉप देंगे।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में स्थित दुर्गाजी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र छात्र-छात्राओं सहित विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।

इस अवसर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बाटे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम से कठिन परीक्षा पास करके अच्छे रिजल्ट हासिल किए हैं। भाजपा सरकार को इन बच्चों का सम्मान करना चाहिए था क्योंकि उनके संकल्प पत्र में वादा था कि मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा और शिक्षा संस्थानों को वाईफाई से जोड़ा जाएगा लेकिन साढ़े चार साल पूरे होने के बाद भी ऐसा कहीं नहीं हुआ। भाजपा सरकार के अंतिम दिनों में टैबलेट देने की घोषणा की जा रही है। भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए, हम उनसे जानना चाहते हैं कि साढ़े चार साल में इन बच्चों को कौन सी टैबलेट दी गई है ?

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अब कुछ दिन ही बाकी हैं। अब देश में न नौकरी है, न रोजगार, दुनिया में कहीं इतनी गरीबी नही हैं। प्रदेश की जनता ने फैसला कर लिया है कि वह झूठा वादा करने वालों को उखाड़ फेंकेगी। साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं लेकिन आज प्रदेश की जनता पूछ रही है कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की गई है, वे कब पूरी होगी ?

उन्होंने कहा कि आज जो एंबुलेंस प्रदेश में चल रही हैं, 102 और 108 ये किसकी देन है? इस सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब करने का काम किया। इसी तरह डायल 100 का नाम बदल कर 112 कर दिया। सिर्फ़ नाम बदल दिया इस सरकार ने। 100 नंबर थी तो पुलिस बेईमान नही थी लेकिन 112 करते ही यह सिस्टम भी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया। यह नाम बदलने वाली और शिलान्यास का शिलान्यास करने वाली सरकार है।

संबंधित समाचार