पीलीभीत: डेंगू के 14 और मरीज मिले, संख्या बढ़कर हुई 100

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अम़ृत विचार। जिले में वायरल और डेंगू बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को 14 नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई, इसके साथ ही जिले में डेंगू का अनचाहा शतक पूरा हो गया है। अक्टूबर के 28 दिनों में 100 केस सामने आए, जबकि अभी दो दिन …

पीलीभीत, अम़ृत विचार। जिले में वायरल और डेंगू बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को 14 नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई, इसके साथ ही जिले में डेंगू का अनचाहा शतक पूरा हो गया है। अक्टूबर के 28 दिनों में 100 केस सामने आए, जबकि अभी दो दिन बाकी है। अब तक मलेरिया विभाग की ओर से लखनऊ 304 सैंपल जांच को भेजे गए थे। जांच में हर 10वां सैंपल पॉजिटिव मिल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद टीमें मरीजों के घर जाकर उनके यहां दवा का छिड़काव किया।

जिले से दो दिन पहले जांच को लखनऊ भेजे गए सैंपल में 42 सैंपल की रिपोर्ट आई है। जिसमें 28 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, बाकी 14 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट में उत्तराखंड और बरेली के मरीज शामिल है। इसके अलावा पूरनपुर, पाैटा कला, गजरौला कला, अमरिया, माधोटांडा,बीसलपुर और शहर के मोहल्ला वल्लभनगर, कोतवाली, आवास विकास और सुनगढ़ी मोहल्ले से एक एक मरीज मिला है। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि 42 लोगों की रिपोर्ट आई थी। इनमें 14 मरीजों की रिपोर्ट आई है। अब जिले में 100 का आंकड़ा पार हो गया है। मरीजों को ट्रेस कर उनका स्वस्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

डेंगू में आयुर्वेदिक इलाज कारगर
आयुर्वेदिक इलाज बुखार का हाई तापमान कम करने व डेंगू को मात देने में कारगर है। डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि आयुर्वेद का काम है कि सबसे पहले वायरल संक्रमण को कंट्रोल करना। मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद दवा गिलोय की गोली, पपीते के सुखे हुए बीज से बनी गोली व अन्य दवा दी जाती है। इससे प्लेटलेट्स बढ़ने लगती है। बुखार सामान्य हो तो संजीवनी वटी दी जाती है। अगर बुखार का तापमान अधिक हो तो संजीवनी घनवटी देते हैं। बकरी का दूध भी ठीक है, लेकिन यह छोटे बच्चों के लिए अच्छा है।

संबंधित समाचार