तीन दिन बाद खुला बरेली कॉलेज, पढ़ाई शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन की बंदी के बाद आखिरकार गुरुवार को बरेली कॉलेज खुल गया। कॉलेज में प्रवेश के साथ पढ़ाई भी शुरू हो गई। छात्रवृत्ति के फार्म जमा करने के लिए भी काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। सभी शिक्षक व कर्मचारी भी काम पर लौट आए। बरेली कॉलेज में एक कंपनी पीएसी ठहरायी …

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन की बंदी के बाद आखिरकार गुरुवार को बरेली कॉलेज खुल गया। कॉलेज में प्रवेश के साथ पढ़ाई भी शुरू हो गई। छात्रवृत्ति के फार्म जमा करने के लिए भी काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। सभी शिक्षक व कर्मचारी भी काम पर लौट आए। बरेली कॉलेज में एक कंपनी पीएसी ठहरायी गई है। यह कॉलेज में किसी भी तरह के हंगामे के दौरान पुलिस के साथ मौजूद रहेगी। बता दें कि बरेली कॉलेज में कर्मचारियों और छात्रों के बीच 12 अक्टूबर से शुरू हुआ विवाद लगातार चला आ रहा था।

18 अक्टूबर को छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। उसके बाद शिक्षकों व कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर को आम सभा बुलाकर तीन दिन के कार्य बहिष्कार की घोषणा की थी। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद बुधवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया था। पुलिस ने छात्रों की गिरफ्तारी की बात कही थी।

हालांकि पुलिस ने इसमें खेल कर छात्रों का सिर्फ शांतिभंग में चालान किया था। इसको लेकर शिक्षकों का कहना है कि छात्रों पर कार्रवाई हुई है। वह बस यही चाहते थे। इसी के चलते अब कॉलेज में फिर से शिक्षण कार्य व अन्य कार्य शुरू कर दिये गए हैं।

संबंधित समाचार