दिवाली पर घर लाएं लक्ष्मी कमल और मनी प्लांट, लाएगा सुख समृद्धि
बरेली, अमृत विचार। दिवाली का त्योहार नजदीक है लोगों ने साज सज्जा के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। तो दूसरी तरफ पेड़ पौधों की बिक्री में भी उछाल आया है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो कई ऐसे पौधें हैं जिन्हे दिवाली पर शुभ माना गया है। योगाचार्य और बांके बिहारी मंदिर के पुजारी पंडित …
बरेली, अमृत विचार। दिवाली का त्योहार नजदीक है लोगों ने साज सज्जा के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। तो दूसरी तरफ पेड़ पौधों की बिक्री में भी उछाल आया है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो कई ऐसे पौधें हैं जिन्हे दिवाली पर शुभ माना गया है। योगाचार्य और बांके बिहारी मंदिर के पुजारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री ने इस दिवाली पर कई ऐसे पौधे लगाने की सलाह दी है जिनसे घर में न सिर्फ लक्ष्मी का वास होगा बल्कि सुख समृद्धि प्रवेश करेगी।
साथ ही साथ आप ईको फ्रेंडली दीपावली मना सकेंगे। पंडित कृष्णानंद शास्त्री बताते हैं कि नीम, तुलसी, पीपल, अशोक, एलोवीरा, शमी, गुलदाउदी, मनी प्लांट, लक्ष्मी कमल जैसे पौधे लगाना धार्मिक दृष्टि से शुभ मना जाता है। उन्होंने इन पौधों से होने वाले लाभ भी बताए हैं।
लक्ष्मी कमल-यह पौधा लक्ष्मी जी को सबसे प्रिय माना जाता है। जिस घर में लक्ष्मी कमल का पौधा लगाया जाता है, उसमें सपन्नता आती है और साक्षात लक्ष्मी निवास करती हैं। दिवाली पर लक्ष्मी कमल का पौधा लगाने के बाद से ही कुछ समय के अंदर इसका असर दिखता है। घर में सुख समृद्धि और शांति बढ़ती है। इस पौधे को पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाएं।
मनी प्लांट- इस पौधे से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। साथ ही धन की आवक बढ़ती है। मनी प्लांट का पौधा लगाने से रिश्तों में भी मधुरता आती है। इसको दिवाली में उत्तर या ईशान दिशा में लगाएं।
तुलसी- यह पौधा घर के अंदर होने से अक्सीजन की कमी नहीं होती है और क्लेश से दूर होते हैं। परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वास्तु दोष को दूर करने में भी सहायक होता है। इसका औषधीय गुण भी किसी से छिपा नहीं है। जिस घर में तुलसी की पूजा होती है वहां सुख समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। दिवाली पर इसे जरूर लगाएं।
नीम- ज्योतिषाशास्त्र में नीम का संबंध शनि और केतु से जोड़ा गया है। इसलिए दोनों ग्रहों की शांति के लिए इस दिवाली अपने घर में नीम का पेड़ जरूर लगाएं। नीम का पेड़ आक्सीजन भी भरपूर देता है। इसे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा भागती है। पितृ दोष का प्रभाव दूर होता है।
शमी- यह पौधा दिवाली पर सबसे शुभ माना गया है। भगवान शिव और लक्ष्मी जी को यह सबसे प्रिय है। शास्त्रों के मुताबिक समी के पौधे का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसे लगाने से कभी घर में पैसों की तंगी नहीं रहती। सभी बाधाएं और दुख दूर होते हैं।
