आज का राशिफल | 29 अक्टूबर, 2021
मेष राशि आज आपको व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मन किसी कारण अशांत हो सकता है। कोई काम अचानक से रुक सकता है। करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आपके चंचल स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। वृष राशि आज बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष होगा। आय के नए स्रोत विकसित …
मेष राशि
आज आपको व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मन किसी कारण अशांत हो सकता है। कोई काम अचानक से रुक सकता है। करियर को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आपके चंचल स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं।
वृष राशि
आज बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष होगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ाएंगे। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज सोचे हुए काम दोबारा शुरू होंगे। गैरकानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भावुकता में लिए गए निर्णय आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
आज परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आपको नए अनुबंध करने पड़ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से आप महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का विचार बनाएंगे। सद्कार्यों में आप रुचि लेंगे।
सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम न करें। विरोधी आपके विरुद्ध गलत अफवाह फैला सकते हैं। परिवार में अनुशासनहीनता हो सकती है। आपकी छवि खराब होने की आशंका है। पुराने अनुभवों से सीखने का प्रयास करें।
कन्या राशि
आज पिता के साथ आपको अपने संबंध अच्छे रखने चाहिएं। घर के बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन रही है।
तुला राशि
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी अधिकारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नजदीकी मित्रों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी बनेगी।
वृश्चिक राशि
आज जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में उत्साह का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। सभी पुराने काम आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।
धनु राशि
आज माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। व्यापार को लेकर चिन्ता हो सकती है। क्रोध और उत्तेजना के कारण काम बिगड़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार सीमित किए जा सकते हैं। बचत का ध्यान रखते हुए खर्च कम से कम करें।
मकर राशि
आज आपके व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाएगा। पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए दिन बहुत अच्छा है।
कुंभ राशि
आज मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। विदेशी कंपनी में काम कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। परिवार वालों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।
मीन राशि
आज अपनी कमियों पर नियंत्रण पाने का प्रयास करें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। घर के मामलों में दूसरों से सलाह न लें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
