रायबरेली: अमृत क्रीड़ा महोत्सव में जीत का झंडा फहराने वाले खिलाड़ी किए गए सम्मानित
रायबरेली। अमृत कीड़ा महोत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित कर वापस लौटे प्रतिभागियों का खण्ड विकास अधिकारी और खण्ड शिक्षाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में स्वागत कर उत्साह वर्धन किया। विदित हो कि आजादी के 75 साल पूरा होने पर समूचे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया …
रायबरेली। अमृत कीड़ा महोत्सव के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित कर वापस लौटे प्रतिभागियों का खण्ड विकास अधिकारी और खण्ड शिक्षाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में स्वागत कर उत्साह वर्धन किया।
विदित हो कि आजादी के 75 साल पूरा होने पर समूचे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा समूचे जनपद में न्याय पंचायत स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी और न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें जिले में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अर्जित कर वापस लौटे प्रतिभागियों का खण्ड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह व खण्ड शिक्षाधिकारी गौरव मिश्रा ने ब्लॉक परिसर में स्वागत किया।
खेल शिक्षक रमेश कुमार सहगल ने बताया कि अमृत कीड़ा महोत्सव के तहत जिलाधिकारी द्वारा न्याय पंचायत स्तर से ब्लॉक स्तर और ब्लॉक स्तर से जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। न्याय पंचायत स्तर पर सफल प्रतिभागियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में और ब्लॉक स्तर पर सफल प्रतिभागियों जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया था। बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान मिलाकर कुल 42 प्रतिभागी सफल हुए थे। जिसमें हांकी में बालक और बालिका वर्ग ने प्रथम स्थान, कबड्डी में बालिकाओं ने प्रथम स्थान, जूनियर सेक्शन के बालक वर्ग ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
वहीं 3000 मीटर दौड़ में अनुष्का ने जिले में द्वितीय स्थान, 1500 मीटर दौड़ में पल्लवी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा। सहगल ने कहा कि पूरे जिले में शिवगढ़ ब्लॉक ऐसा है जहां खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी व बीओ पीआरडी ने सफल प्रतिभागियों का स्वागत करके सराहनीय पहल की है इससे विभागीय बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उर्जा मिलेगी।
