रायबरेली: घटिया पैचिंग कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सालों से खराब चल रहे महराजगंज-चन्दापुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पैचिंग का कार्य शुरू तो कर दिया गया,  लेकिन गुणवत्ताविहीन पैचिंग से क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताते हुए गुणवत्तापरक कार्य करवाए जाने की मांग की है। बताते चलें …

रायबरेली। सालों से खराब चल रहे महराजगंज-चन्दापुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पैचिंग का कार्य शुरू तो कर दिया गया,  लेकिन गुणवत्ताविहीन पैचिंग से क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति खासा आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने विरोध जताते हुए गुणवत्तापरक कार्य करवाए जाने की मांग की है।

बताते चलें कि महराजगंज से चन्दापुर मार्ग बीते कई सालों से जर्जर हालत में होने के चलते लोगों को परेशानियों के साथ साथ दुर्घटनाओं का शिकार भी होना पड़ता था। ऐसे में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की पैचिंग कार्य तो शुरू कर दिया गया, लेकिन पैचिंग कार्य में लापरवाही, मानकों को दर किनार कर व जगह जगह गड्ढों को छोड़कर पैचिंग किए जाने से लोगो में एक बार फिर लोक निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।

क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मामले को संज्ञान में ले कार्य की गुणवत्ता में सुधार कराए जाने की मांग की है।  मामले में लोक निर्माण विभाग के एई अनिल अग्रवाल ने बताया कि गढ्ढामुक्त अभियान चलाया जा रहा है, इसलिए मात्र बड़े गढ्ढों का दुरूस्तीकरण कराया जा रहा है। शासन स्तर से चौड़ीकरण की मांग की गयी है जल्द ही चौड़ीकरण कराया जाएगा।

संबंधित समाचार