रामपुर : आत्मदाह की धमकी देने वाले पीड़ित के घर पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी गुरमेल सिंह पिछले 2 साल से अधिकारियों के चक्कर काट कर गुहार लगा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसको झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। कुछ दिनों पहले पीड़ित ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह के घर पर धरना दिया था। लेकिन उसके बाद भी …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी गुरमेल सिंह पिछले 2 साल से अधिकारियों के चक्कर काट कर गुहार लगा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसको झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। कुछ दिनों पहले पीड़ित ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह के घर पर धरना दिया था।

लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कुछ रोज पहले पीड़ित ने जिला अधिकारी को पत्र देकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई थी। अनुमति नहीं देने पर 1 नवंबर को लखनऊ जाकर विधानसभा के सामने परिवार सहित आत्मदाह करने की धमकी दी थी। जिसके बाद से सिविल लाइंस पुलिस सक्रिय हो गई है। 2 दिन से पुलिस पीड़ित के घर के आसपास चक्कर काट रही है। साथ ही पीड़ित और उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी दे रही है।

संबंधित समाचार