करवा चौथ के दिन पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, पत्नी और 3 साथी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी ने उस दिन अपने पति की हत्या कर दी जिस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए चंद्रमा की पूजा करती हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। …

हरदोई। अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाली पत्नी ने उस दिन अपने पति की हत्या कर दी जिस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की दुआ के लिए चंद्रमा की पूजा करती हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें, करवाचौथ की रात हरदोई देहात थाने के ग्राम लालतापुरवा में मनोज की हत्या हो गई थी। अगले दिन सुबह मनोज का शव क्षत-विक्षत घर के अंदर पाया गया। शव पर चाकुओं से गोदने के तमाम निशान थे और गोली भी मारी गई थी। मृतक की पत्नी इसे भाइयों से जमीनी विवाद का कारण बता रही थी।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिस पर उसकी पत्नी टूट गई। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार