कुशीनगर: सड़क हादसे में 5 युवकों की हुई मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
कुशीनगर। जिले के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 8 बजे ट्रैक्टर व कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक व घायल सभी रुद्रपुर, देवरिया से रामकोला में इंगेजमेंट व होने वाली बहू की गोदभराई …
कुशीनगर। जिले के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 8 बजे ट्रैक्टर व कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक व घायल सभी रुद्रपुर, देवरिया से रामकोला में इंगेजमेंट व होने वाली बहू की गोदभराई के लिए आए थे। लौटते समय रामपुर बगही कुटी गांव के पास हादसा हो गया।
देवरिया जिले के रुद्रपुर नगर निवासी मनीष वर्मा पुत्र रामकृपाल वर्मा की शादी सिसवा, महराजगंज की लड़की से तय है। शादी से पहले परिवार व रिश्तेदारी के कुछ लोग गुरुवार को रामकोला में इंगेजमेंट व होने वाली बहू की गोदभराई के लिए आए थे। गोदभराई के बाद एक ही कार में सवार होकर रुद्रपुर के लिए 9 लोग निकल रहे थे। रामकोला कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर बगही कुटी गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि कार चालक किसी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। इससे कार में सवार 25 साल के प्यारेलाल वर्मा पुत्र इंद्रजीत वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
22 साल के मनीष वर्मा, 22 साल के सोनू वर्मा, 26 साल के अभिषेक वर्मा, 32 साल के पवन चौधरी, 27 साल के दीपू वर्मा, 29 साल के सु्रदरम चौबे, 20 साल के जीतू मद्धेशिया और रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के माहीगंज निवासी कार चालक 24 साल के राज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को इलाज के लिए सीएचसी रामकोला भेजवाया, जहां से सभी की हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां अभिषेक वर्मा, जीतू मद्धेशिया, राज अहमद व सुंदरम चौबे की भी मौत हो गई। यह सूचना रुद्रपुर पहुंची तो पूरे नगर में मातम छा गया। मृतक देवरिया जिले के रुद्रपुर निवासी के मुन्ना चौबे का 17 साल का बेटा सुंदरम और इम्तियाज अंसारी का 17 साल का बेटा राज अंसारी है। दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कुछ अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है।
