उत्तर प्रदेश में सरकार बदलनी है और करनी है विकास की राजनीति: प्रियंका गांधी
झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को झांसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास लाना है और इसके लिए सरकार बदलनी है। प्रदेश में विकास जरूरी है, इसलिए विकास की राजनीति होनी चाहिए। बता दें कि जिले में महारानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य वीरों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पत्रकारों …
झांसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को झांसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास लाना है और इसके लिए सरकार बदलनी है। प्रदेश में विकास जरूरी है, इसलिए विकास की राजनीति होनी चाहिए।
बता दें कि जिले में महारानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य वीरों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि देशभर में समस्याएं हैं और उत्तर प्रदेश में तो विकास की बेहद दरकार है।
प्रदेश में विकास के लिए सरकार बदलना जरूरी है। वहीं, यात्रा के उद्देश्य और खाद संकट पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि शासन-प्रशासन कालाबाजारी पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। इसी कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है जो मिलनी चाहिए। उसमें खाद कम भी मिल रही है और ज्यादा कीमत पर भी मिल रही है। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि किसानों की बहुत दयनीय स्थिति है और इसीलिए वह सड़क पर हैं। खाद तो केवल एक मुद्दा है, उन्हें बिजली मिल नहीं रही है। हद तो यह है कि इस्तेमाल भी नहीं कर रहे, लेकिन लंबे चौड़े बिल जरूर मिल रहे हैं।
यहां बुंदेलखंड में मौसम से किसानों की खेतों को पानी तो मिल गया, लेकिन अब खाद सबसे जरूरी थी तो वह भी सरकार मुहैया नहीं करा पा रही है। कोरोना के कारण किसान बुरी तरह से कर्ज से परेशान है। इस समय किसान को मदद की जरूरत है और जो भी सरकार है, उसको चाहिए कि वह किसानों की समस्याओं को सुलझाए। लेकिन वर्तमान सरकार ऐसा कर पाने में पूरी तरह से विफल है।
इसलिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिए जाने की घोषणा कर वाहवाही बटोरने वाली प्रियंका से जब झांसी सीट से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिये जाने की संभावना को लेकर सवाल किया गया तो वह पूरी तरह से बचते हुए केवल यह कहकर निकल गईं की “ देखते हैं”।
