मुरादाबाद : आजम खां पर दर्ज फरारी के मामले में सुनवाई टली
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट कांड में कोर्ट में पेश न होने पर सपा के कद्दावर नेता आजम खां पर दर्ज फरारी के अन्य मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह न आने के कारण कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दो नवंबर की तारीख नियत की है। वर्ष 2008 में आजम खां अपने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलैट कांड में कोर्ट में पेश न होने पर सपा के कद्दावर नेता आजम खां पर दर्ज फरारी के अन्य मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह न आने के कारण कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दो नवंबर की तारीख नियत की है।
वर्ष 2008 में आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कार से छजलैट थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। चेकिंग के नाम पर कार रोकने पर उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए धरना दिया था। इस धरने में मंडल भर के सपाई पहुंच गए थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद आजम व अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपाइयों के खिलाफ छजलैट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
इस मामले में करीब 11 साल तक कोर्ट में पेश न होने के कारण आजम खां के खिलाफ फरारी का एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को आजम खां पर दर्ज फरारी के मामले में सुनवाई होनी थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शहनवाज शिफ्ते ने बताया कि गवाह न आने के कारण सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में दो नवंबर को सुनवाई होगी।
