मुरादाबाद : प्लाट दिखाने के बहाने महिला से दुराचार, बनाई अश्लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कारोबार के लिए दी गई रकम चुकाने के बहाने प्लाट दिखाने गई महिला के साथ दुराचार किया। आरोपी के साथियों ने इसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो डिलीट करने के नाम पर महिला के परिजनों से मोटी रकम मांगी। इंकार करने पर महिला के साथ मारपीट की। महिला के प्रार्थना …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कारोबार के लिए दी गई रकम चुकाने के बहाने प्लाट दिखाने गई महिला के साथ दुराचार किया। आरोपी के साथियों ने इसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो डिलीट करने के नाम पर महिला के परिजनों से मोटी रकम मांगी। इंकार करने पर महिला के साथ मारपीट की। महिला के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मझोला पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

गलशहीद थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी एक महिला ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। महिला का कहना था कि उसने कारोबार के सिलसिले में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी आशीष डुडेजा को रकम दी थी। बाद में आशीष ने रकम वापस करने की बजाए मझोला थाना क्षेत्र के न्यू मुरादाबाद में प्लाट दिलाने का आश्वासन दिया।

महिला के अनुसार दस सितंबर को वह अपने पति व जेठ के साथ प्लाट देखने के लिए न्यू मुरादाबाद गई थी। जहां पर आशीष व उसके दो दोस्त पहले से शराब के नशे में मौजूद थे। महिला के जेठ स्टांप खरीदने के लिए कचहरी आ गए। इसके बाद महिला बाथरूम चली गई। आरोप है कि उसे अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और उसके साथियों ने अश्लील वीडियो बना ली।

पति व जेठ के आने पर सभी धमकाते हुए फरार हो गए। महिला के अनुसार आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया में डालने की धमकी दी तो वह खामोश हो गई। आरोप है कि अब वह वीडियो डिलीट करने के नाम पर मोटी रकम मांग रहे हैं। इंकार करने पर महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। महिला के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम विमल वर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद उन्होंने आशीष व उसके दो साथियों के खिलाफ मझोला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर दो दिन के अंदर एफआईआर की कापी कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार