रामपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। छत पर लिंटर डालने के लिए लोहे का जाल बांध रहे एक मिस्त्री की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके साथ काम कर रहा एक मजदूर भी झुलस गया। नगर के माठखेड़ा रोड पर रविन्द्र सिंह बाजवा उर्फ गौरा निवासी खोदलपुर दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। …

रामपुर, अमृत विचार। छत पर लिंटर डालने के लिए लोहे का जाल बांध रहे एक मिस्त्री की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके साथ काम कर रहा एक मजदूर भी झुलस गया।

नगर के माठखेड़ा रोड पर रविन्द्र सिंह बाजवा उर्फ गौरा निवासी खोदलपुर दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। इन दुकानों की छत पर लिंटर डालने के लिए उन्होंने लोहे का जाल डलवाने के लिए जिले के ही थाना अजीमगर के गांव सरसई निवासी दिनेश(45) को बुलाया था। शनिवार दोपहर वह यह जाल डाल रहा था। जाल डालते समय अचानक एक सरिया दुकान के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे वह और छत पर काम कर रहा एक अन्य मजदूर बुरी तरह से झुलस गया।

उन दोनों को तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने मिस्त्री दिनेश को औपचारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन उसके शव को अपने साथ गांव ले गए। मृतक या घायल के परिजनों ने पोस्टमार्टम या अन्य कोई पुलिस कार्रवाई नहीं कराई है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

संबंधित समाचार