इस बार जनता भाजपा को करेगी क्वारंटाइन : अखिलेश यादव
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को क्वारंटाइन करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। उनके खेतों में फसल पड़ी है लेकिन उसको खरीदने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। उन्हें डीएपी …
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को क्वारंटाइन करेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया। उनके खेतों में फसल पड़ी है लेकिन उसको खरीदने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। उन्हें डीएपी व खाद नहीं मिल पा रही है। सरकार गृह मंत्री के स्वागत में लगी हुई है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा चाहे जितना राजनीतिक चक्रव्यूह रच ले लेकिन प्रदेश की जनता ने भाजपा को बदलने का मन बना लिया है। इनमें मन भेद नहीं मतभेद भी है, दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं। वे चाहे सारे विधायकों के टिकट बदल दे लेकिन इस बार जनता ने उनको हटाने का मन बना लिया हैं।
उन्होंने महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा कौन सा पहाड़ा पढ़ाना चाह रही है, हर दिन पेट्रोल में 35 पैसे की बढ़ोतरी हो रही है। इतनी महंगाई से जनता त्रस्त और सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा करा रही है। किसान अर्थव्यवस्था संभालते हैं और सबसे ज्यादा वही परेशान है। उन्होंने कहा पूर्वांचल की जनता के बीच में भाजपा जिसके समर्थन से घुसी थी अब वो रास्ता बंद हो गया है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिम उप्र तक इनका सफाया हो गया है और मध्य में हम खुद बैठे हैं, ऐसे में इनका बाहर होना तय है।
आज पूर्व सांसद श्री हरेंद्र मलिक जी और उनके साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक, नेतागणों व कार्यकर्ताओं का सपा में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत!
गणमान्य राजनेताओें के लगातार जुड़ने से समाजवादी आंदोलन दिन-पर-दिन और भी अधिक शक्तिशाली हो रहा है। #बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/9oCjSW3YFC
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 29, 2021
पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक ने ली सपा की सदस्यता
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, बीएसपी के पूर्व विधायक जिल्ले हैदर व राम सागर अकेला और सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप काे सपा की सदस्यता दिलाई। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार आने पर पश्चिम उत्तर प्रदेश से लखनऊ तक एक्सप्रेस वे बनाएंगे ताकि पश्चिम यूपी के लोग मात्र पांच घंटे में लखनऊ आ सकें।
