बरेली: सेमी फाइनल में पहुंचीं केंद्रीय विद्यालय और विद्या भवन की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच हुए। जिसमें केंद्रीय विद्यालय ने 165 रन से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में जगह पक्की की। वहीं दूसरे मैच में विद्या भवन ने 36 रन से मैच जीतकर सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। केंद्रीय विद्यालय की ओर …

बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच हुए। जिसमें केंद्रीय विद्यालय ने 165 रन से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में जगह पक्की की। वहीं दूसरे मैच में विद्या भवन ने 36 रन से मैच जीतकर सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। केंद्रीय विद्यालय की ओर से अंकित कुमार और विद्या भवन से सिद्धार्थ गौतम मैन ऑफ द मैच रहे। शनिवार को दोनों सेमी फाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसमें फाइनल के लिए डीपीएस- मिशन अकादमी और विद्या भवन- केंद्रीय विद्यालय की टीमों में भिड़ंत होगी।

एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को तीसरा और चौथा क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया। पहला मैच केंद्रीय विद्यालय और जेपीएम स्कूल के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केंद्रीय विद्यालय की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

केंद्रीय विद्यालय के बल्लेबाज अंकित कुमार ने 86 रन की शानदार पारी खेली। जेपीएम स्कूल की तरफ से गेंदबाजी में शाजेब अहमद और अब्दुल रहमान ने 2-2 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी करने उतरी जेपीएम की टीम महज 24 रन पर ऑलआउट हो गई। केंद्रीय विद्यालय की तरफ से प्रथम ने 4 विकेट और अजय यादव ने 3 विकेट लिए। अंकित कुमार को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में मोहम्मद फैजान और मोहम्मद यूसुफ अंसारी ने एम्पायरिंग की।

टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच विद्या भवन पब्लिक स्कूल और महामाया स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए विद्या भवन की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 141 रनों का लक्ष्य रखा। इसमें सिद्धार्थ गौतम ने 69 रनों का योगदान दिया। महामाया स्कूल की तरफ से रुद्र प्रताप सिंह ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महामाया स्कूल की टीम 105 रन पर सिमट गई। विद्या भवन की तरफ से दक्ष चंदेल, हर्ष, सौरभ कुमार और अनंतवीर ने 2-2 विकेट लिए। सिद्धार्थ गौतम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में मोहम्मद फैजान और राजीव सैनी ने एम्पायरिंग की।

संबंधित समाचार