लखनऊ: पति ने पत्नी व सास को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित मल्हौर गांव में अनिल द्विवदी ने अपनी पत्नी प्रिया और सास अनसुईया को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज दोहरी हत्याकाण्ड से इलाके में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति अनिल द्विवदी को गिरफ्तार कर लिया। साथ …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र स्थित मल्हौर गांव में अनिल द्विवदी ने अपनी पत्नी प्रिया और सास अनसुईया को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज दोहरी हत्याकाण्ड से इलाके में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति अनिल द्विवदी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरदोई निवासी अनिल द्विवेदी शुक्रवार को देर शाम अपनी ससुराल मल्हार गांव आया था। किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी होने लगी। इसके बाद उसने धारदार हथियार से अपनी 26 वर्षीय पत्नी प्रिया और 68 वर्षीय सास अनसुइया पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों बुरी तहर से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दाैरान दाेनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने पहले अपनी बेटी एंजल पर हमला किया था लेकिन वह बाल- बाल बच गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था। जिससे पति अनिल नाराज चल रहा था।
