बरेली: सनराइज के पास कैंटीन में ताना तमंचा, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सनराइज कॉलोनी के पास एक कैंटीन में शराब पीने के बाद दो लोगों का विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर तान दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर मौके से ले गई। शुक्रवार की रात तक उसकी सिफारिश में सत्ता से जुड़े लोग फोन करते रहे। हांलाकि …

बरेली, अमृत विचार। सनराइज कॉलोनी के पास एक कैंटीन में शराब पीने के बाद दो लोगों का विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर तान दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर मौके से ले गई। शुक्रवार की रात तक उसकी सिफारिश में सत्ता से जुड़े लोग फोन करते रहे। हांलाकि पुलिस ने उसे रात तक छोड़ा नहीं था।

गुरुवार की रात सनराइज कॉलोनी के पास स्थित शराब की दुकान के पास बनी कैंटीन में कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी बीच वहां पर दो लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों ही पक्षों के लोग आपस में गाली गलौज करने लगे और उनमें मारपीट हो गई। इससे वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा मच गया।

मारपीट के दौरान सत्ता के करीबी एक नेता के परिचित ने तमंचा निकाल कर दूसरे गुट पर तान दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर मौके से ले आई। बाद में उसकी सिफारिश में सत्ता और रियल स्टेट से जुड़े लोग उसे छुड़वाने के लिए फोन करते रहे।

संबंधित समाचार