रायबरेली: संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवक और युवती का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। संदिग्ध हालात में खीरों के मथुराखेड़ा मजरे खीरों में युवक व लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय कुर्मी में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। खीरों थाना क्षेत्र के गांव मथुराखेड़ा मजरे खीरों निवासी 40 साल के मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र मिठाई लाल उर्फ कुदुलू कई …

रायबरेली। संदिग्ध हालात में खीरों के मथुराखेड़ा मजरे खीरों में युवक व लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय कुर्मी में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

खीरों थाना क्षेत्र के गांव मथुराखेड़ा मजरे खीरों निवासी 40 साल के मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र मिठाई लाल उर्फ कुदुलू कई सालों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। कई सालों से उसका इलाज चल रहा था। गरीबी के कारण इलाज कराने में असमर्थ होने के कारण वह अक्सर मानसिक रूप से तनाव में रहता था। शुक्रवार को दोपहर बाद मनोज कुमार कुशवाहा की पत्नी सन्नो देवी अपने बेटे नितिन व पुत्री मांशी के साथ खेत चली गई और मनोज कुमार कुशवाहा घर में अकेला था। लगभग एक घंटे बाद जब परिजन खेतों से वापस घर लौटे तो मनोज घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से लटक रहा था।

शव देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मनोज को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से सभी परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है। घटना की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं दूसरी घटना लालगंज की है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय कुर्मी निवासी राजेश गुप्ता की पुत्री बिट्टू 22 ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगा ली। घटना के दौरान परिजन बाहर गए थे। जब सभी घर लौटे तो बिट्टू का शव फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजन बिट्टू के आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म