मुरादाबाद : आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला कारागार में बंद एक कैदी की शनिवार तड़के जेल में मौत हो गई। कैदी को जिला अस्पताल भेजा गया था जहां सुबह 3:10 पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना मैनाठेर के गांव अल्लाह पुर निवासी मुनाजिर, उस्मान, अथर व अन्य लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला कारागार में बंद एक कैदी की शनिवार तड़के जेल में मौत हो गई। कैदी को जिला अस्पताल भेजा गया था जहां सुबह 3:10 पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

थाना मैनाठेर के गांव अल्लाह पुर निवासी मुनाजिर, उस्मान, अथर व अन्य लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बने खरतनाक अपराधी मोअज्जम की गोलियां मारकर 12 वर्ष पूर्व हत्या कर दी थी। इसमें मुनाजिर सहित सभी आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 2009 से सजा होने के बाद मुनाजिर जिला कारागार में ही कैद था।

जिस बदमाश मोज्जम की गगन के पास हत्या की गई थी उसकी महाराष्ट्र, दिल्ली, सहित कई प्रदेशों की पुलिस को तलाश थी। इन राज्यों में उस पर कई हत्या व लूट के मुकदमे दर्ज थे। वह अपने इलाके पीपलसाना भोजपुर मैनाठेर से भी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया जा चुका था।

इस अपराधी की हत्या के आरोप में सजयाफ्ता कैदी मुनाजिर को दिल की बीमारी थी। शनिवार सुबह अचानक उसके सीने में भयानक दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसके परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार