कुशीनगर: पति ने चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या, जानें पूरा मामला…
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर माफी गांव में देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर भी चाकू से कई वार कर जख्मी कर लिया। बताते है की वह नशे में धुत था। परिजनों की सूचना पर रात में ही मुकामी पुलिस पहुंची …
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर माफी गांव में देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर भी चाकू से कई वार कर जख्मी कर लिया। बताते है की वह नशे में धुत था। परिजनों की सूचना पर रात में ही मुकामी पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर माफी निवासी मुनीब साहनी शराब के नशे में हमेशा धुत रहता है। शनिवार की देर रात नशे में धुत मुनीब घर पहुंचा और एक कमरे में अपने बच्चों को सुला दिया और दूसरे कमरे में अपनी पत्नी के साथ सो गया। इसके बाद एक कमरे में 40 साल की पत्नी शकुंतला से शराब पीने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान मुनीब ने घर में रखा चाकू उठाया और शकुंतला के ऊपर चाकू से कई बार वार कर दिया।
चाकू लगने के बाद शकुंतला देवी चीखने चिल्लाने लगी और जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर कमरे में सोए बच्चे व आस पास के लोग खिड़की तोड़कर गए तो देखा कि शकुंतला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। इस दौरान मुनीब ने खुद पर भी चाकू से कई वार कर जख्मी कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रात में ही मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी कप्तानगंज ले गई। जहां देखते ही डॉक्टरों ने शकुंतला को मृत घोषित कर दिया और मुनीब को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है ।
