Ananya Pandey Birthday: एक्ट्रेस मना रहीं अपना 23वां बर्थडे, जानें कैसे की करियर की शुरुआत…
मुंबई। कुछ ही दिनों में अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाली खुबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 23वां बर्थडे मना रही है। View this post on Instagram A post shared by Ananya ?? (@ananyapanday) अनन्या को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखें कुछ ही समय हुआ है, लेकिन उन्होंने अपनी मासूमियत से लोगों …
मुंबई। कुछ ही दिनों में अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाने वाली खुबसूरत एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 23वां बर्थडे मना रही है।
अनन्या को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखें कुछ ही समय हुआ है, लेकिन उन्होंने अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ के साथ बॉलीवुड कदम रखा है।
‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ के बाद उन्होंने ‘पति पत्नी और वो’ और ‘खाली पीली’ जैसी फिल्मों में भी काम किया हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे ने कई एडवर्टाइजमेंट में भी काम किया है।
इतना ही नहीं अनन्या जल्द ही तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ उनकी फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह डायरेक्टर शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी दिखाई देगीं।
भले ही अनन्या अभी सिर्फ 23 साल की हैं, लेकिन उनको पैसे की कोई कमी नहीं है। कम उम्र में ही उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बना ली है। खबरों की मानें तो अनन्या की नेटवर्थ 72 करोड़ रुपए के आसपास हैं।
एक्ट्रेस के खास दिन पर अनके फैंस सोशल मीडिया पर अनको बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के साथ इनके दोस्त और स्टार्स भी उनके खास दिन में सोशल मीडिया के जरिए शामिल हो रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CVpJECUocEX/?utm_source=ig_web_copy_link
