मिट्टी के दियों में एक अजीब सी महक और रोशनी होती है : एस.के. वर्मा
बाराबंकी। मिट्टी के दियों में एक अजीब सी महक और रोशनी होती जिससे वातावरण शुद्ध होता यह बातें नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के छात्रों को दीपावली का शुभ संदेश व मिट्टी के दीये प्रदान करते हुए संस्था के प्रबंध-निदेशक एस.के. वर्मा ने कही और सभी से अपील किया कि खुद मिट्टी के दीये जलाये और …
बाराबंकी। मिट्टी के दियों में एक अजीब सी महक और रोशनी होती जिससे वातावरण शुद्ध होता यह बातें नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के छात्रों को दीपावली का शुभ संदेश व मिट्टी के दीये प्रदान करते हुए संस्था के प्रबंध-निदेशक एस.के. वर्मा ने कही और सभी से अपील किया कि खुद मिट्टी के दीये जलाये और अपने आस-पास लोगों को भी प्रेरित करें। इससे प्रारम्परिक दीयों की रोशनी फिज़ाओं में बिखरेगी साथ ही पर्यावरण को भी लाभ होगा।
समाजसेविका उषा यादव ने कहा कि मिट्टी के दियों के संग दीपावली पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल है सभी को संकल्प लेना चाहिए क्योंकि हमारे देश में मिट्टी के दीयो का चलन सैकड़ों दशक से हो रहा है जब भी कोई खुशी आती या किसी तरह का महोत्सव होता तो उस वक्त मिट्टी के दीयों को महत्व दिया जाता था और लोग मिट्टी के दीये जलाकर घर, गाँव औऱ शहरों को रोशन करते थे। इस अवसर पर संध्या वर्मा, आशिका, पारुल, उमा भरती, नंदिनी गुप्ता, अर्चना, सुधा, आयूषी, सचिन, संदीप आदि उपस्थित थे।
