क्रूज जहाज ड्रग्स केस में 7 और आरोपियों को मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शनिवार को एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कथित ड्रग तस्कर आचित कुमार और छह अन्य को जमानत दे दी। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी आरोपी हैं। विशेष अदालत के न्यायाधीश वीवी पाटिल ने स्वापक औषधि और NDPS Act  से संबंधित मामलों की सुनवाई करते …

मुंबई। शनिवार को एक विशेष अदालत ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार कथित ड्रग तस्कर आचित कुमार और छह अन्य को जमानत दे दी। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी आरोपी हैं।

विशेष अदालत के न्यायाधीश वीवी पाटिल ने स्वापक औषधि और NDPS Act  से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए 7 आरोपियों को जमानत दे दी। इसके साथ ही इस चर्चित मामले में गिरफ्तार किए गए 20 में से 12 आरोपियों को अब तक जमानत मिल चुकी है। इससे पहले NDPS अदालत ने आर्यन खान की जमानत नामंजूर कर दी थी, लेकिन बाद में बोम्बे HC ने बृहस्पतिवार को उन्हें और दो सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी।

NCB ने दावा किया था कि उसने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के बयानों के आधार पर आचित कुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं एजेंसी का आरोप है कि वह आर्यन खान को ड्रग्स की आपूर्ति करता था। अन्य आरोपी जिनकी जमानत याचिकाओं को शनिवार को विशेष अदालत ने स्वीकार किया, उनमें नूपुर सतीजा, गोमित चोपड़ा, गोपालजी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोड़ा शामिल हैं।

अदालत का विस्तृत जमानत आदेश अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही अदालत ने 26 अक्टूबर को दो अन्य आरोपी मनीष राजगढ़िया और अविन साहू को भी जमानत दे दी थी। वे इस मामले में जमानत पाने वाले पहले व्यक्ति थे।

संबंधित समाचार