रायबरेली: सड़क हादसे में पिकअप और कार में हुई भिड़ंत, एक युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर कबीर चौराहे के निकट पिकअप व स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिसमें एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बिहार प्रान्त के औरंगाबाद निवासी अफरोज आलम …

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर कबीर चौराहे के निकट पिकअप व स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिसमें एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

बिहार प्रान्त के औरंगाबाद निवासी अफरोज आलम 32 साल पुत्र दुख्खन अपने साथ निकी पुत्र नजरुल निवासी उपरोक्त के साथ स्विफ्ट कार से शनिवार की भोर में लखनऊ एयरपोर्ट पर जा रहे थे। रास्ते में क्षेत्र के कबीर चौराहे के निकट रायबरेली की ओर से आ रही पिकअप से कार की सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

घटना में कार सवारों के अलावा पिकअप चालक अनूप कुमार 27 साल पुत्र विश्वलाल निवासी टिकरा कला थाना संडीला जनपद हरदोई घायल हो गए।  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से अफरोज व निकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहां पहुंचते अफरोज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि निकी का इलाज किया जा रहा है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ एमके शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आए थे जिसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

संबंधित समाचार