पटेल जयंती पर हरदोई आएंगे अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पटेल जयंती पर एक नवंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरदोई आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पूर्व शनिवार को विधायक राजपाल कश्यप ने उनके आने की तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि अखिलेश यादव के आने से पूर्व सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने उनके आगमन की तैयारियों …

हरदोई। पटेल जयंती पर एक नवंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हरदोई आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पूर्व शनिवार को विधायक राजपाल कश्यप ने उनके आने की तैयारियों का जायजा लिया।

बता दें कि अखिलेश यादव के आने से पूर्व सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने उनके आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम सदरपुर में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करेंगे ।

वहीं लखनऊ पब्लिक स्कूल में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजपाल कश्यप ने बताया कि अखिलेश यादव पटेल जयंती से हरदोई में चुनाव रैली का आगाज करेंगे। उनके साथ आनंद भदौरिया एमएलसी और मोहम्मद शकील प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा भी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार