हरदोई: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संडीला (हरदोई)। नगर के दिव्यानंद विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में शनिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला आयुक्त स्काउट एवं गाइड अवधेश त्रिपाठी व सहायक आयुक्त आशीष सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संबोधन में मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण विषय पर कहा कि छात्राओं को …

संडीला (हरदोई)। नगर के दिव्यानंद विद्या मंदिर पीजी कॉलेज में शनिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला आयुक्त स्काउट एवं गाइड अवधेश त्रिपाठी व सहायक आयुक्त आशीष सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संबोधन में मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण विषय पर कहा कि छात्राओं को सफलता प्राप्त करने के लिए किसी बाह्य सशक्तिकरण की आवश्यकता नहीं है। वे स्वयं में परिवर्तन करके सशक्त बन सकती हैं आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुये अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रुचि गौतम व सिताक्षी यादव ने छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी गुप्ता एवं शालिनी गौतम ने किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष गुप्ता ने छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ अपने आस पास की बालिकाओं को शिक्षित करने व आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने की बात कही। इसके साथ-साथ स्काउट एवं गाइड विभाग के छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन डांडिया प्रस्तुत कर किया गया।

संबंधित समाचार