लखनऊ: कर्मचारियों की लापरवाही बन रही मरीजों के लिए समस्या
लखनऊ। प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान केजीएमयू में कर्मचारी की लापरवाही के चलते मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में पर्चे के लिए लम्बी लाइन लगी रहती हैं। उसके बाद भी कर्मचारी घंटो फोन पर व्यस्त रहते हैं। जिससे पर्ची बनने में देरी होती हैं। पर्चे के लाइन में लगे अशोक …
लखनऊ। प्रदेश के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान केजीएमयू में कर्मचारी की लापरवाही के चलते मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में पर्चे के लिए लम्बी लाइन लगी रहती हैं। उसके बाद भी कर्मचारी घंटो फोन पर व्यस्त रहते हैं। जिससे पर्ची बनने में देरी होती हैं। पर्चे के लाइन में लगे अशोक ने बताया की अपने मां के इलाज के लिए बलिया से आए हैं।
पहले तो आनलाइन रजिस्ट्रेशन के कारण कई दिनों बाद नंबर लगता हैं। कर्मचरी की लापरवाही कारण घंटों लाइन में लगा रहना पड़ता हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर ने बताया कि कई बार आधिकारिक काल के चलते कर्मचारियों को फोन उठाना पड़ता हैं। इस विषय में मुख्य चिकित्सक अधिकारी के पास कोई लिखित शिकायत नही हैं। अगर कोई मरीज या तीमारदार शिकायत करे की कर्मचारी के व्यक्तिगत काम के चलते उन्हें समस्या हो रही तो इसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
सफाई कर्मचारी भी बरत रहें हैं लापरवाही
केजीएमयू के ट्रमा सेंटर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों की लपरवाही साफ देखी जा सकती हैं। कहने को चिकित्सा संस्थानों में संक्रमण के दौर सवधानी के लिए कवायद की जा रही हैं। मगर ट्रामा सेंटर में स्ट्रेचर पर लगे खून के धब्बे कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। जिसकी सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। खून लगे स्ट्रेचर के इस्तामल बिना सफाई के दुबरा से ट्रामा के इमरजेंसी में किया जा रहा हैं।
मैं दो दिनों से अवकाश पर था, इसलिए इस विषय में जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी…संदीप तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
