बरेली: मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबी हो रही महिलाएं
बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिविर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिकों ने महिलाओं को मोमबत्ती बनाकर भी दिखाई। प्रशिक्षण में 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग …
बरेली, अमृत विचार। आईवीआरआई परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिविर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वैज्ञानिकों ने महिलाओं को मोमबत्ती बनाकर भी दिखाई। प्रशिक्षण में 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही हैं।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. वीके सिंह ने बताया कि केंद्र की ओर से प्रशिक्षण दिये जाने का काम किया जा रहा है। इन्हीं में से एक मोमबत्ती निर्माण का है । यह एक ऐसा रोजगार है जिसे हम अपने घरों से भी आसानी से संचालित कर सकते हैं। गृह विज्ञान विशेषज्ञ डा. रंजना गुप्ता ने बताया कि मोमबत्ती निर्माण का रोजगार कम लागत से भी शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
कम समय में अधिक मोमबत्ती तैयार की जा सकती हैं। दीपावली पर मोमबत्ती की मांग बाजार में अधिक होती है। शिविर के दौरान महिलाओं ने मोमबत्ती बनाने की विधि देखने के बाद स्वयं बनाना शुरु किया। वहीं महिलाओं को विभिन्न मुद्दों पर जानकारी देकर जागरुक किया गया।
