आर्यन खान के घर लौटने की खुशी में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं किंग खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्टार किड 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए हैं। आर्यन खान अपने घर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इसके अलावा आर्यन की रिहाई पर फैंस ने स्टार किड के घर के बाहर पटाखों, ढोल और बैनर के साथ शानदार तरीके से स्वागत किया। वहीं, जानकारी मुताबिक, शाहरुख बेटे आर्यन के …

मुंबई। स्टार किड 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए हैं। आर्यन खान अपने घर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। इसके अलावा आर्यन की रिहाई पर फैंस ने स्टार किड के घर के बाहर पटाखों, ढोल और बैनर के साथ शानदार तरीके से स्वागत किया। वहीं, जानकारी मुताबिक, शाहरुख बेटे आर्यन के घर लौटने की खुशी में जल्द ही सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।

बता दें कि शाहरुख खान हर साल अपने परिवार के साथ अपने घर मन्नत में गणेश उत्सव का धूमधाम से उत्सव मनाते हैं। साथ ही शाहरुख मन्नत में गणपति की मूर्ति भी रखते हैं।

वहीं, किंग खान जल्द ही सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा सकते हैं, क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान को आखिरकार जेल से रिहा कर दिया गया है। गणपति बप्पा के प्रति आभार व्यक्त करने का यह उनका तरीका है।

संबंधित समाचार