बरेली: पुरानी रंजिश में काटी युवती की गर्दन, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पिता-पुत्र से चल रही पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की युवती की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। हालत गम्भीर होने के चलते घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आंवला थानाक्षेत्र के घुनसी गांव के रहने वाले अफसर अली की 20 वर्षीय …

बरेली, अमृत विचार। पिता-पुत्र से चल रही पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की युवती की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। हालत गम्भीर होने के चलते घायल युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

आंवला थानाक्षेत्र के घुनसी गांव के रहने वाले अफसर अली की 20 वर्षीय बेटी शकीना की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से गर्दन काट दी। घायल शकीना को लेकर उसका भाई हसन और पिता अफसर जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचे तब तक युवती की हालत बिगड़ चुकी थी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े-

लखीमपुर हिंसा: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के वाहन पर फेंके अंडे

संबंधित समाचार