हरदोई: सरदार पटेल की प्रतिमा का अखिलेश यादव ने किया अनावरण
हरदोई। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को माधौगंज में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। बताते चलें पूर्व विधान परिषद सदस्य एसपी सिंह ने अखिलेश यादव को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। उन्होंने वहां सरदार पटेल की जयंती पर उनकी …
हरदोई। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को माधौगंज में सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया। बताते चलें पूर्व विधान परिषद सदस्य एसपी सिंह ने अखिलेश यादव को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। उन्होंने वहां सरदार पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
इसके साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ पब्लिक स्कूल में स्विमिंग पूल का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाली पार्टियां जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता को धर्म के नाम पर लड़ाने वालों का जनता खात्मा करने वाली है।

कार्यक्रम में आए अखिलेश यादव का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया अपने क्रांति रथ पर आए अखिलेश यादव ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए 2022 में प्रदेश से भाजपा को समूल उखाड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को और अधिक छला नहीं जा सकता है। युवाओं को नौकरी देने का लालच देने वाली भाजपा हर मुद्दे पर विफल हो गई है।
