UP Election: योगी के गढ़ में बरसीं प्रियंका, बोलीं- 70 साल की मेहनत BJP ने 7 साल में गंवा दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सीएम योगी (CM Yogi) के गढ़ में रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रतिज्ञा रैली की। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार (UP government) पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली, गोरखपुरLive from Congress Pratigya Rally, Gorakhpur. https://t.co/V57GsMYRez — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 31, 2021 इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा …

गोरखपुर। सीएम योगी (CM Yogi) के गढ़ में रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रतिज्ञा रैली की। इस दौरान उन्होंने यूपी सरकार (UP government) पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मैं कुछ महीने पहले प्रयागराज (Prayagraj) के बसवार गांव गई थी। जहां पुलिस ने निषादों की नाव को जला दिया था। इसके साथ ही प्रियंका ने किसानों, खाद की कमी, महिला सुरक्षा और रोजगार जैसे कई और मुद्दों पर भी योगी सरकार को घेरा है।

प्रियंका ने CM योगी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है। इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि आज किसान प्रताड़ित है, सरकार से परेशान है और सरकार उनकी बिल्कुल नहीं सुन रही है। वहीं, खाद, खेती, फसल सब बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है। खाद के लिए लाइन में लगे-लगे लोगों की मौत रही है। जब मैं मृत किसानों के परिवार से मिली तो वहां कुछ नहीं था।

 

संबंधित समाचार