35 फीसदी फसल नुकसान पर सरकार दे रही सौ प्रतिशत मुआवजा : सांसद
हरदोई (संडीला)। जिले के ब्लॉक भरावन के ग्राम मालपुर स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण में किसान गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि भाजपा सकार में विकास की धारा नहीं रुकेगी, देश में मोदी और प्रदेश में योगी है तो सब मुमकिन है। प्रदेश सुरक्षित …
हरदोई (संडीला)। जिले के ब्लॉक भरावन के ग्राम मालपुर स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण में किसान गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि भाजपा सकार में विकास की धारा नहीं रुकेगी, देश में मोदी और प्रदेश में योगी है तो सब मुमकिन है। प्रदेश सुरक्षित तो देश सुरक्षित है। मोदी व योगी का 56 इंच का सीना है, उन्होंने गुण्डों को जेल भेजकर उनको ध्वस्त कर दिया।
बारिश में किसानों का काफी नुकसान हुआ। पैतिस प्रतिशत फसल नुकसान पर सरकार सौ प्रतिशत मुआवजा दे रही है। सभी लोग फसल बीमा का लाभ उठाये। आयुष्मान योजना में पांच लाख रूपयो का फ्री इलाज हो रहा है। मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि देकर किसानो के सम्मान का ध्यान दिया। सभी देश के नागरिक है सबको अपनी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। संडीला के लड्डू व भरावन के पेड़ा को देश के कोने कोने तक पहुंचाना जाता है।
संडीला में रिवॉल्वर की विदेशी फैक्ट्री लगाकर जनता को रोजगार देने का काम किया गया। यह सब तभी मुमकिन है जब प्रदेश में योगी देश में मोदी रहेंगे। भाजपा समय से काम पूर्ण करने में विश्वास रखती है। संडीला विकास मंच के संरक्षक राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई ने कहा कि युद्धो में कभी नही हारे,हम डरते है छल छंदो से ,हर बार पराजय पाई है अपने घर के जयचन्दो से। मोदी सरकार से अच्छी कोई सरकार नही है।अयोध्या से बड़ी हरदोई की धरती हत्यारहण है जहां पर भगवान राम को मुक्ति प्राप्त करने लिए आना पड़ा है इसलिए उसका विकास प्राथमिकता से होना चाहिए।
संडीला के लड्डू व भरावन के पेड़ा को ग्लोबल करने की मांग उठाई। इससे पहले आयोजक राजकुमार शुक्ल ने अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर सन्डीला विकास मंच के अध्यक्ष राजेश अवस्थी ,बलराम यादव,के पी सिंह ,धीरेन्द्र सिंह तोमर, विशनु दयाल शुक्ल, नरेन्द्र सिंह, रामचन्द्र शुक्ल, सरल द्विवेदी,नरेन्द्र बाजपेई,जितेंद्र शुक्ल बाबा,पंकज शुक्ल आदि रहें।
