रायबरेलीः सुकन्या समृद्धि महामेला का हुआ आयोजन, 2500 से अधिक आए आवेदन
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोलने के लिए रायबरेली मंडल के सेहंगो उपडाकघर के दोस्तपुर शाखा डाकघर में महामेला का आयोजन किया गया। जिसमें ढाई हजार से अधिक सुकन्या खाता के फार्म भरे गए एवं खाता खोलने का आवेदन किया गया। कार्यक्रम की …
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोलने के लिए रायबरेली मंडल के सेहंगो उपडाकघर के दोस्तपुर शाखा डाकघर में महामेला का आयोजन किया गया। जिसमें ढाई हजार से अधिक सुकन्या खाता के फार्म भरे गए एवं खाता खोलने का आवेदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय सहायक निदेशक बी.एन. मिश्रा ने कहा कि रायबरेली मंडल के समस्त ग्रामों को सुकन्या ग्राम बनाने का लक्ष्य पूर्ण करने का प्रयास किया जाए एवं तय उम्र सीमा में आ रही समस्त बच्चियों के सुकन्या खाता खुलवाया जाए।
कैंप के दौरान लगभग 20 सुकन्या खाता ई पासबुक अधीक्षक डाकघर रायबरेली मंडल अशोक बहादुर सिंह ने ग्राहकों को वितरित की।
सहायक निदेशक बीएन मिश्रा ने रायबरेली मंडल के पश्चिमी उपमंडल में शाखा डाकघरों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया।
