बरेली: सवा दो किलो अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। कैंट में एनसीबी व लखनऊ एसटीएफ ने झारखंड के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर के पास से तीन किलो अफीम की खेप बरामद की गई है। कैंट में एक तस्कर को वह सप्लाई देने आया था। एनसीबी और एसटीएफ की टीमें दूसरे तस्कर की तलाश में जुटी हैं। बरेली …
बरेली, अमृत विचार। कैंट में एनसीबी व लखनऊ एसटीएफ ने झारखंड के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर के पास से तीन किलो अफीम की खेप बरामद की गई है। कैंट में एक तस्कर को वह सप्लाई देने आया था। एनसीबी और एसटीएफ की टीमें दूसरे तस्कर की तलाश में जुटी हैं।
बरेली के तस्करों के तार अब दूसरे राज्यों से भी जुड़ने लगे हैं। पिछले कुछ समय ले लगातार जिले के अलग-अलग हिस्सों में कई स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। एनसीबी, एसटीएफ इकाइयां भी लगातार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। संयुक्त अभियान के तहत पिछले कुछ दिनों से एनसीबी और एसटीएफ की टीम बरेली के कैंट में ठहरी हुई थी। शनिवार को लाल फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास से टीमों ने झारखंड के खूंटा जिला स्थित पेरका गांव के रहने वाले तस्कर डेविड मुण्डा को गिरफ्तार कर लिया।
डेविड के पास से 2.20 किलो अफीम बरामद की। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.10 लाख रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने डेविड के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं एनसीबी डेविड और जेम्स के आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
डेविड ने पूछताछ में बताया कि वह अपने इलाके के ही रहने वाले तस्कर जेम्स से अफीम की खेप खरीदकर लाया था। बताया कि बरेली में उसे एक तस्कर को अफीम की डिलीवरी देनी थी। सूत्रों के मुताबिक तस्कर सुभाषनगर थानाक्षेत्र का रहने वाला है।
