अंक तालिका के लिए चक्कर काटने को मजबूर पॉलिटेक्निक के छात्र, जानें वजह?
लखनऊ। पॉलिटेक्निक छात्रों की प्रथम से लेकर अतिंम सेमेस्टर तक के परीक्षा परिणाम सितंबर माह में जारी कर दिया गया, लेकिन छात्रों को अंक तालिका नहीं मिल सकी है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी अंतिम वर्ष के छात्रों को हो रही है। छात्रों का कहना है जिन संस्थानों में उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया है …
लखनऊ। पॉलिटेक्निक छात्रों की प्रथम से लेकर अतिंम सेमेस्टर तक के परीक्षा परिणाम सितंबर माह में जारी कर दिया गया, लेकिन छात्रों को अंक तालिका नहीं मिल सकी है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी अंतिम वर्ष के छात्रों को हो रही है। छात्रों का कहना है जिन संस्थानों में उन्होंने नौकरी के लिए आवेदन किया है वहां अंकतालिका की मांग हो रही है। वहीं विभाग स्पष्ट नहीं बता पा रहा है कि अंकतालिका कब जारी की जायेगी।
वहीं विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि अंकतालिकाएं छपने के लिए भेजी गयी हैं, 15 नवंबर तक सभी छात्रों को दे दी जायेंगी। पॉलीटेक्निक अंतिम सेमेस्टर के छात्र पंकज यादव, जितेन्द्र कुमार, राकेश सिंह, अनूप वर्मा का कहना है इस बार परीक्षाएं आनलाइन हुई थी ऐसे में उम्मीद थी अंकतालिका समय से मिल जायेगी ताकि वह नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों ने बताया कि इससे पहले विभाग ने दावा किया था कि 30 अक्टूबर तक हर हाल में अंकतालिका उपलब्ध करवा दी जायेगी लेकिन विभाग के दावे खोखले साबित हुए।
आनलाइन प्रारूप मिले तो भी बने बात
छात्रों का कहना है कि अगर प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से अंकतालिका आनलाइन ही मुहैया करवा दी जाये तो भी काम हो सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस बार पालीटेक्निक संस्थाओं की परीक्षाएं देर से हुई थी। इसमें अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 सितंबर को हुई थीं और इसका परिणाम परिषद ने 24 घंटे के अंदर ही जारी कर दिया गया था। लेकिन प्रमाण पत्र और अंकतालिका नहीं मिल सकी है।
छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है, आगामी 15 नवंबर तक विभाग कॉलेजों में अंकातलिका भेज दी जायेंगी। छात्र वहां से प्राप्त कर सकेंगे…-सुनील सोनकर, सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद।
