बरेली: ‘पटेल साहब ने किसानों के लिए आंदोलन किया, यह सरकार कुचल रही’
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को आईएमए हाल में सपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए लखीमपुर खीरी के पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि यह सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के देखे सपनों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। एक …
बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को आईएमए हाल में सपा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए लखीमपुर खीरी के पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि यह सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के देखे सपनों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। एक ओर जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किसानों के लिए आंदोलन कर उनके हितों की रक्षा की। वहीं मौजूदा सरकार किसानों को कुचलने का काम कर रही हैं।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक वर्ग के नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे। जिन्होंने अखंड भारत को बनाया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह यादव, अर्जुन सिंह टीटू, मनोहर पटेल, कलीमउद्दीन, गजेंद्र कुर्मी, सुरेश गंगवार, राकेश गंगवार, हेमंत लोधी, वैभव गंगवार आदि मौजूद रहे।
साइकिल से पहुंचे कमलेश, जिलाध्यक्ष ने की सरहाना
आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे कुर्मी समाज के प्रत्याशियों ने पटेल जयंती के बहाने शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसी क्रम में बिथरीचैनपुर से टिकट मांग रहे कमेलश पटेल सैकड़ों समर्थकों के बीच करीब 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर कार्यक्रम में पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष ने उनकी सराहना की। वहीं सभा में उत्कर्ष वर्मा से गुपचुप मुलाकात के दौरान कमलेश पटेल ने टिकट मिलने पर जीत का भरोसा दिलाते हुए विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कराने की बात कही। कार्यक्रम में ‘प्रदेश में अखिलेश और बिथरी में कमलेश’ का नारा भी गूंजा।
