आज का राशिफल | 1 नवंबर, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र का विवाद समाप्त होगा। समय का सदुपयोग आप अच्छी तरह से करेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले ठीक तरह से अध्ययन कर लें। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं। वृष राशि अपनी स्किल्स को सुधारने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामलों में उलझने …

मेष राशि

सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र का विवाद समाप्त होगा। समय का सदुपयोग आप अच्छी तरह से करेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले ठीक तरह से अध्ययन कर लें। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

वृष राशि

अपनी स्किल्स को सुधारने का प्रयास करेंगे। कानूनी मामलों में उलझने पैदा हो सकती है। यदि आज ख़रीदारी करना चाह रहे हैं तो अपने शुभचिन्तकों और परिजनों से सलाह अवश्य ले लें। हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ज्यादा तनाव न लेना उचित नहीं है।

मिथुन राशि

जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य समस्याओं का उचित समाधान मिलेगा। आज का काम कल पर टालना उचित नहीं है। कारोबार में आमदनी होने के योग बन रहे हैं। फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स ऑफर हो सकते हैं।

कर्क राशि

जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। हृदय रोगियों को थोड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी योग्यता को और विकसित करने का प्रयास करेंगे। अपनी योजनाओं को लोगों से सार्वजनिक न करें। वाहन के मेंटीनेंस पर धन खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

जिन लोगों के साथ मतभेद हैं, उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहने वाला है। महिलाएं सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकती हैं। बौद्धिक चातुर्य के माध्यम से काम बना लेंगे। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

लेन-देन के मामलों में सावधानी रखनी अनिवार्य है। नींद में कमी के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। अपने वैचारिक दायरे को बढ़ाने का प्रयास करें। आप लोगों पर अपने विचारों को थोपने से बचें। आज आपको काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि

परिवार के साथ आनन्द के क्षणों में शामिल रहेंगे। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी है। लेकिन अनुशासन के अभाव के कारण आपके काम बिगड़ भी सकते हैं। शाम के समय आपका किसी परिजन के साथ झगड़ा भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि

अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभा ले जाएंगे। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। जो लोग नया शोरूम या दुकान वगैरह खोलना चाहते हैं उनके लिये दिन अच्छा है। काम के बीच परिवार पर से ध्यान न हटाएं।

धनु राशि

दार्शनिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अपने लक्ष्य और उद्देश्यों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करें। आपको अपनी क्षमताओं पर अविश्वास नहीं करना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि

नया कारोबार शुरू करने के लिये लोन ले सकते हैं। क्रोध के कारण नजदीकी संबंधी आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलने का योग बन रहा है। व्यापारिक संबंधों को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। घर की गोपनीय बातों को दूसरों से साझा न करें।

कुंभ राशि

स्वभाव में लचीलेपन के कारण लोग आपके प्रसन्न रहेंगे। एक समय पर एक ही काम करें। रक्तचाप के रोगियों को दवाइयां समय पर लेनी चाहिएं। व्यापार में सूझबूझ का परिचय देंगे। बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि

धर्म-कर्म को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी। संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। विद्यार्थी आपके करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।