मुरादाबाद : जनता से माफी मांगे अखिलेश यादव- सीएम योगी
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय एकता की मिसाल लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की तुलना जिन्ना से की है। यह पटेल के साथ राष्ट्रीयता का अपमान …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय एकता की मिसाल लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की तुलना जिन्ना से की है।
यह पटेल के साथ राष्ट्रीयता का अपमान है। इसके लिए अखिलेश यादव को प्रदेश के साथ देश की जनता से माफी मांगनी होगी। जनता जिन्ना की तुलना के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यह उनके विभाजन कारी मानसिकता का परिणाम है।
लोहा पुरुष की जिन्ना से तुलना करने वाले तालिबानी मानसिकता के लोग
सोमवार को मुरादाबाद के पुलिस लाइन में आयोजित पीएम आवास वितरण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तुलना जिन्ना से कर रहे हैं वो तालिबानी मानसिकता के लोग हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्ना से सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना कर रहे, ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी।
