मुरादाबाद : त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा त्रिपुरा में हुए मुस्लिम समुदाय पर हमले को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष मोहित फरगानी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन द्वारा त्रिपुरा में हुए मुस्लिम समुदाय पर हमले को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष मोहित फरगानी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि त्रिपुरा में हुए हमले के बाद मुस्लिम समुदाय को सुरक्षा देनी चाहिए।

दंगे में पीड़ित मुस्लिम समुदाय के लोगों को 50 का मुआवजा मिलना चाहिए। इस दंगे में आरोपी लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। राष्ट्रपति से यह भी मांग की गई कि तिरूपुरा सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एडवोकेट, जकी राइनी, एहतेशाम मंसूरी, मतलब खान, साजिद सैफी, फहीम बेग और जुनैद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार