पांच लाख का इनामी शाइन सिटी का पार्टनर आसिफ गिरफ्तार
लखनऊ। शाइन सिटी के डायरेक्टर व महाठग राशिद नसीम के भाई आसिफ नसीम को लखनऊ पुलिस ने प्रयागराज से धर दबोचा। पुलिस उसे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। उसके खिलाफ लखनऊ में करीब 500 और दूरे देश में पांच हजार से अधिक ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर …
लखनऊ। शाइन सिटी के डायरेक्टर व महाठग राशिद नसीम के भाई आसिफ नसीम को लखनऊ पुलिस ने प्रयागराज से धर दबोचा। पुलिस उसे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। उसके खिलाफ लखनऊ में करीब 500 और दूरे देश में पांच हजार से अधिक ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर ने आसिफ नसीम की गिरफ्तारी की पुष्टी की। उन्होंने बताया कि आसिफ शाइन सिटी का पार्टनर था।

योगी सरकार ने शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिकों राशिद नसीम और आसिफ नसीम पर पांच-पांच लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया था।
दर्ज मुकदमों का ब्योरा
- 500 करीब देश के विभिन्न जनपदों में दर्ज मुकदमे।
- पांच हजार करीब ठगी के शिकार लोग।
- 10 लाख से अधिक इन पर दर्ज हैं मुकदमे।
- दोनों ठग भाई समेत कंपनी के 50 से अधिकारी और कर्मचारी।
- 2019 में महाठग नेपाल से किया गया था गिरफ़्तार।
- अब दुबई से कर रहा ठगी का गोरखधंधा।
राशिद नसीम को 2019 में नेपाल के काठमांडू से गिरफ्तार किया गया था। बाद में नेपाल से उसे जमानत मिल गई थी। इसके बाद वह दुबई भाग गया था। अब वह दुबई से नेटवर्क चला रहा है और जार्जिया की नागरिकता लेने के की तैयारी में है। वहीं, एसटीएफ ने बीते 30 जून को शाइन सिटी के नेशनल हेड बृज मोहन सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
